चित्तौड़गर्ढ़। जिला अभिभाषक संस्थान चितौड़गढ़ के वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष एसपी सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष मुबारक हुसैन मंसूरी व सचिव महेंद्र सिंह मेड़तिया ने शुक्रवार को 28 फरवरी को नवीन न्यायालय परिसर स्थित अध्यक्ष कक्ष में गंभीर बीमारी से ग्रसित अधिवक्ता महेंद्रसिंह सोलंकी एवं संपत जणवा को सहायता स्वरूप 50 हजार की राशि का चेक दिया वहीं अधिवक्ता प्रेमलाल मूंदड़ा के आकस्मिक निधन पर परिजनों को आर्थिक सहायता स्वरूप 4 लाख की राशि का चेक भेंट किया।
सचिव नरेंद्र योगी ने बताया कि इस दौरान जिला अभिभाषक संस्थान अध्यक्ष एसपी सिंह राठौड़, सचिव नरेंद्र योगी, कोषाध्यक्ष संदीप सेठिया, वरिष्ठ अधिवक्ता महिपाल सिंह, सुनील सुखवाल, लोकेंद्र सिंह, जुनैद, रईस शेख, कार्यकारिणी सदस्य राखी राव उपस्थित रहे।