नीमच। शहर में विद्युत वितरण कंपनी कल दिनांक 02.03.2025 (रविवार) को 33 केवी लाइन का मेंटेनेंस करेगी। इस दौरान 33 केवी अल्कोलाईड फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रखेगी।
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 02.03.2025 (रविवार) को 33 केवी लाईन मेन्टेनेंस कार्य होने के कारण 33 केवी अल्कोलाईड फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 10. से दोपहर 02 बजे तक बंद रहेगा। 33 केवी अल्कोलाईड फीडर बंद रहने से उच्च दाब उपभोक्ता अफीम फैक्ट्री क्षेत्र का विद्युत प्रदाय प्रभावित होगा। आवश्यकता के अनुसार समय घटाया एवं बढाया भी जा सकता है।