जबलपुर। सहकारिता और खेल मंत्री विश्वास सारंग एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को जबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस ने नए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पर जमकर निशाना साधा।
मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी का कहना हैं कि जो बिक गए वो पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। चौधरी के इस बयान पर मंत्री सारंग ने तंज कसते हुए कहा कि जिस पार्टी की दुकान और शो रूम दोनों ही बंद हो गए हैं, उसमें आज भी इतनी अकड़ हैं। कांग्रेस के नेता ये सोचे कि उनके नेता आखिर क्यों उनकी पार्टी छोड़कर हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं।
मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास आज न नेता हैं, और ना ही नियत और ना ही नीति। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मिट्टी के माधव बनाकर प्रदेश नहीं चला सकती हैं। इसलिए कांग्रेस नेता इस तरह के बयानबाजी ना ही करें तो अच्छा हैं।
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि..
अकड़ छोड़कर प्रदेश की आबोहवा और राजनीति को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी समझे। क्योंकि कांग्रेस छोड़कर जो नेता भाजपा में शामिल हुए हैं वह देश की प्रति कृतज्ञता जताना चाहते हैं।