भोपाल। भारतीय जन औषधि दिवस के उपलक्ष्य में कल (रविवार) को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्य जागरूकता वॉक और निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा।
जन औषधि केंद्र शास्त्री नगर के संचालक कमल पाटीदार ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी जन औषधि दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान सुबह वॉक का आयोजन होगा, जो शास्त्री नगर स्थित केंद्र से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए वापस केंद्र पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा, जिसमें अनुभवी डॉक्टर निरूशुल्क चिकित्सा परामर्श और जांच करेंगे।
इन डॉक्टरों की सेवाएं मिलेंगी-
डॉ. जितेंद्र वर्मा (आयुर्वेद)
डॉ. इन्द्रेश पाटीदार (डायबिटोलॉजिस्ट एवं एमडी मेडिसिन)
डॉ. अजय पाटीदार (ईएनटी विशेषज्ञ)
डॉ. दिनेश भूरिया (ऑर्थाेपेडिक विशेषज्ञ)
शिविर में होंगी ये सुविधाएं
ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य निरूशुल्क जांच।
मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़े (वासादिक क्वाथ) का वितरण।