BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2025, 5:20 pm
BIG NEWS : एमपी में 2 लाख 70 हजार पदों पर होगी भर्ती, बालाघाट में सीएम डॉ मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, 326 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात, पढे़ खबर 

Share On:-

बालाघाट। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बालाघाट प्रवास के दौरान कहा कि हम प्रदेश में आगामी समय में इंस्पेक्टर सहित तमाम विभाग के 1 लाख पद पर भर्ती करेगें और आगामी 5 साल में सरकारी व निजी सेक्टर मिलाकर 2 लाख 70 हजार पद भरे जायेगें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आगामी 2028-29 तक 70 प्रतिशत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास होगें।


जिले को मिली 326 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात 
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज 1 मार्च को बालाघाट जिले के प्रवास पर रहे। मुख्यमंत्री ने बालाघाट रेंजर कॉलेज में आयोजित मुख्य कार्यक्रम किसान सम्मेलन व दिव्यांगों को उपकरण वितरण में शिरकत की। इसके पहले मुख्यमंत्री ने हॉकी के एस्ट्रोटर्फ मैदान का लोकार्पण किया। कार्यक्रम स्थल में 326 करोड़ के निर्माण कार्याे का लोकापर्ण व शिलान्यास किया गया। जिसमें 264 करोड़ के 78 निर्माण कार्याे का लोकापर्ण व 62 करोड़ के 39 कार्याे का शिलान्यास शामिल हैं।


लाड़ली बहना योजना नहीं होगी बंद- मोहन यादव 
मुख्यमंत्री ने इस दौरान किसानों को सौगात देते हुए कहा कि धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 4 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। वही गेहूं 26 सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर पर क्रय किया जायेगा। लाड़ली बहनाओं के माध्यम से विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बहना चिंता ना करें उनसे किया गया तमाम वादा पूरा किया जायेगा। यह योजना बंद नहीं होगी। हमने संकल्प पत्र में जो भी वादा किया है, उन सभी पर अमल होगा। सरकार सभी के बेहतरी के लिये कार्य कर रही हैं।


आतंक फ़ैलाने वालों के लिए कोई स्थान नहीं- मोहन यादव  
मुख्यमंत्री ने नक्सलियों को चेताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की धरती में ऐसे आतंक फैलाने वाले के लिये कोई स्थान नहीं हैं। लोगों को तंग करने वाले जिंदा नहीं जायेगें, कठोर कार्रवाई की जाएगी। नक्सलियों को हर हालत में यहां पर रहने नहीं दिया जायेगा। इनके आतंक व दादागिरी नहीं चलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE