BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2025, 5:26 pm
KHABAR : पीथमपुर बस स्टैंड पर यूनियन कार्बाइड कचरा जलाने का विरोध, काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठी महिलाओं ने किया विरोध, पढे़ खबर

Share On:-

धार। जिले की औद्योगिक नगरी पीथमपुर में भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के जहरीले कचरे को नष्ट करने के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के चलते आज फिर बस स्टैंड पर महिलाओं ने सर पर काली पट्टी बांधकर कचरे के खिलाफ एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं की मांग है कि यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को पीथमपुर से बाहर ले जाया जाए।


बतादें कि, पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का 10 टन केमिकल वेस्ट जलाने की प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी है। इस दौरान प्लांट के पास 500 से ज्यादा पुलिस बल तैनात है। इसी बीच आज यानी दूसरे दिन महिलाओं ने अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। फिलहाल पीथमपुर में पूर्ण रूप से शांति है। महिलाएं यह प्रदर्शन पीथमपुर बस स्टेशन पर शांतिपूर्वक तरीके से कर रही हैं।


पीथमपुर की रामकी इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में कोर्ट के निर्देशों के बाद यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे के निष्पादन की प्रक्रिया का फर्स्ट ट्रायल का आज दूसरा दिन है। वहीं बस स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE