BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2025, 6:14 pm
KHABAR : श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच की छात्राओं ने किया आईआईटी इंदौर का शैक्षणिक भ्रमण, महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त दल लौटा वापस, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच की छात्राओं का दल आई.आई.टी. इंदौर में शैक्षणिक भ्रमण कर लौटा। छात्राओं ने बताया कि इस संस्थान के प्रति उनके मन में बहुत उत्सुकतामय आकर्षण था। आई.आई.टी., इंदौर आकर जाना कि शोध कार्य और प्रायोगिक कार्य किस स्तर पर किया जाता है। आई.आई.टी. इंदौर की उच्च तकनीकी मशीनें देखकर उनकी कार्य पद्धत्ति जानकर छात्राओं को बहुत रोचक लगा और शोध की नई दिशाएँ ज्ञात हुई। मशीनों की उन्नत किस्में और उनके रखरखाव की पद्धत्ति भी सीखने लायक है। छात्राओं ने जाना कि आई.आई.टी. में न केवल इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है, वरन् मानविकी और स्टार्ट-अप से संबंधित कार्य में भी यह संस्थान अग्रणी है। यहॉं के सीनियर विद्यार्थी अपने जूनियर विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं जिससे विषय की बारीकियों को समझने में स्वयं भी समर्थ होते हैं। आई.आई.टी., इन्दौर के अधिकारियों ने बताया कि उनके संस्थान ने दो विद्यालयों को गोद ले रखा है, जहॉं उनके विद्यार्थी जाकर पढ़ाते हैं। 
भौतिकी, रसायन, एस्ट्रोफिजिक्स और बायो प्रयोगशालाओं के साथ संवेदनशील उपकरणों को देखकर भ्रमण कर छात्राएँ उत्साहित थी। टेलीस्कोप से सूर्य को देखकर और उसकी ताप संबंधी जानकारी प्राप्त कर छात्राएंॅ रोमांचित थी। 
आई.आई.टी., इंदौर के स्वच्छ और विशाल परिसर के साथ ही वृहद्काय ऑडिटोरियम देखकर छात्राएँं अभिभूत हुई। भौतिकी के प्राध्यापक और शोध निदेशक डॉ. पंकज सगदेव ने छात्राओं का दिशादर्शन किया। प्रो0 नितिन श्रीवास्तव ने छात्राओं को सभी विभागों का भ्रमण करवाया। छात्राओं के साथ दल प्रबंधक के रूप में डॉ. एनके डबकरा, डॉ. बीना चौधरी, प्रो. सुनील कुमार कुमावत और आशारानी कणिंक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE