शिवपुरी। मध्य प्रदेश में शिवपुरी नगर पालिका में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब नपा के गोदाम में जब्त की गई 10 से 12 लाख रुपए की 74 कुंतल अमानक पॉलीथिन को ट्रक में भरकर ले जाने की कोशिश की जा रही थी। मौके पर पहुंचे पार्षदों ने जब इस पर आपत्ति जताई, तो अमानक पॉलीथिन को वापस नपा के गोदाम में रखवा दिया गया।
मामले में पार्षदों का आरोप है कि, लालची नपा अधिकारियों की मिलभगत से पॉलीथिन को बिना विनष्टिकरण के ठेकेदार को दिया जा रहा था। ठेकेदार इस अमानक पॉलीथिन को फिर से मार्केट में बेच सकता है। फिर इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? पार्षदों ने कहा कि लालच में फंसे नपा अधिकारी निविदा शर्तों का पालन नहीं करा रहे हैं।
वहीं इस पूरे मामले में जहां एक ओर बीजेपी पार्षद विजय शर्मा ने नपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं नपा सीएमओ और नपा अध्यक्ष ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है।