इंदौर। मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति के साप्ताहिक कार्यक्रम सृजन विविधा में साहित्यकारों का जमावड़ा लगा। 28 फरवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में फरवरी विदाई और होली आगमन पर विशेष रचनाएं प्रस्तुत की गईं।
वरिष्ठ कवि संतोष कुमार देसाई ने आशा और उजाले की कविता सुनाई। शिवरात्रि पर जितेन्द्र मानव और जयंत ने शिव अर्चना की रचनाएं प्रस्तुत कीं। युवा कवि कल्याण सिंह ने मिट्टी के खिलौने और चांदनी पर आधारित कविताएं सुनाईं। मदनलाल अग्रवाल ने जीवन को खुशनुमा बनाने का संदेश दिया। अरविंद जोशी ने आध्यात्मिक रचना प्रस्तुत की। नयन राठी ने विज्ञान दिवस पर कविता सुनाई। राधिका इंग्ले ने दोस्ती के बंधन पर अपनी रचना पेश की।
दिलीप नेमा का व्यंग्य और अमरसिंह मानावत का होली गीत विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे हरेराम वाजपेयी ने भी अपनी कविता सुनाई। अर्थ मंत्री राजेश शर्मा ने होली पर रचना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानमंत्री घनश्याम यादव, परीक्षा मंत्री उमेश पारेख, पुस्तकालय मंत्री अरविंद ओझा और प्रकाशन मंत्री अनिल भोजे सहित कई साहित्यकार मौजूद रहे। मार्च से कार्यक्रम का समय शाम 6 बजे निर्धारित किया गया है। डॉ. पुष्पेन्द्र दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन किया।