देवास। आज शनिवार को आर्य समाज मार्केट में स्थित कई दुकानों को तहसीलदार सपना शर्मा ने सील कर दिया। यह कार्रवाई पट्टा नवीनीकरण ओर नजुल की बकाया राशि जमा न करने के कारण की गई। सील की गई दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक, आयुर्वेदिक, मेडिकल और अन्य व्यवसाय चल रहे थे। दुकानदारों ने इस कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना है कि उन्होंने दुकानें आर्य समाज से किराए पर ली थीं। उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया। बिना उनकी बात सुने दुकानें सील कर दी गईं। तहसीलदार ने बताया कि यहा नजूल का पट्टा आर्य समाज को दिया गया था। इसका कमर्शियल उपयोग किया जा रहा था। 2014 से इसका नवीनीकरण नहीं हुआ था। अब तक करिब 38 लाख 74 हजार रुपए की बकाया राशि जमा नहीं की गई है।तहसीलदार का दावा है कि कार्रवाई से पहले नोटिस दिया गया था। इसके बाद ही यह कदम उठाया गया। यह कार्रवाई नियमों के अनुसार की गई है।अगर समय पर राशी जमा नही की गई तो कुर्की कर निलामी की कार्यवाही की जाएगी।