नीमच। राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर अनुशासित एवं संस्कारवान मानव निर्मित करने की फैक्ट्री है। एन .एस. एस .के कैम्प युवाओं में सहानुभूति , सेवा , सहयोग एवं अनुकुलन के गुणों को विकसित करता है । समस्या एवं चुनौतियां का समाधान प्रस्तुत करने वालों का ही व्यक्तित्व बड़ा होता है और वे ही समाज के पथ प्रदर्शक और प्रणेता होते हैं । आपने बताया कि परिवार , समाज ,संस्था ,आफिस हो या राष्ट्र वो ही लोग पूजे जाते हैं और सम्मान पाते हैं जो समस्या को हल करने वाले होते हैं न कि उत्पन्न करने वाले।
यह बात पी.एम.कालेज आफ एक्सीलेंस नीमच के वरिष्ठ प्रोफेसर संजय जोशी ने स्वामी विवेकानंद कॉलेज के ग्राम बिजलवास बामनिया में आयोजित हो रहे विशेष संस्था स्तरीय शिविर के बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में कही आपने कहा कि आज तक जितने भी व्यक्ति बड़े या महान हुए वे सभी अपने क्षेत्र में नवाचार के जनक, अभिनव सोच वाले और प्रोब्लम सोल्वर थे। आपने अनेक रोचक किस्सों, कहानियों और प्रेरक दृष्टांतों को प्रस्तुत करते हुए अपनी बात कही ।
साथ ही मंच पर महाविद्यालय के प्रो. डॉ गिरिराज शर्मा , प्रो. तरुण जोशी, प्रो. हेमलता लोक्स, प्रो. मीनू राठौर, प्रो. असरार उल्ला अंसारी , राजेंद्र सिंह सोलंकी उपस्तिथ रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयंसेवक पीयूष शर्मा व काजल कुमावत ने की एवं आभार कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राकेश कुमार क़स्वां ने माना, कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका अंजलि पाठोंदीया ने किया।