नीमच। जिला कीर समाज की ज़िला स्तरीय एक आवश्यक बैठक का आयोजन आज रविवार 2 मार्च को मनासा तहसील के ग्राम रावतपुरा में धार्मिक स्थल रूपण माता मंदिर परिसर में प्रातः 10.30 बजे रखी गई है। जिसमें आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ ही विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श कर निर्णय लिये जायेंगे। बैठक में सर्वानुमति से कीर समाज मनासा व जावद तहसील के अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।
उक्त जानकारी कीर समाज जिला नीमच के जिलाध्यक्ष दिनेश कीर रावतपुरा, युवा महासभा के नीमच जिलाध्यक्ष मनोहर कीर मोरवन व कीर समाज के जिला संरक्षक श्यामलाल कीर कीरपुरा खुर्द व युवा महासभा के जिला संरक्षक बापूलाल कीर रावतपुरा ने दी है।