मंदसौर। जिला रोजगार अधिकारी द्वारा बताया गया कि तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार वृहद युवा संगम कार्यक्रम (जॉब फेयर) का आयोजन 3 मार्च 2025 को ग्रामीण हॉट बाजार, गीता भवन रोड़, इन्दौर में प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक किया जा रहा है।
उक्त आयोजन संभागीय वृहद स्तर पर किया जा रहा है जिसमें प्रदेश एवं अन्य राज्य से कई नियोजक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु कार्यक्रम में एकत्रित होगें। रोजगार की तलाश हेतु जिले के बैरोजगार इच्छुक आवेदक नियत तिथि एवं स्थान पर पहुंच कर सहभागिता कर सकते है, आवेदक को अपने साथ अपना रिज्यूम, समग्र आई.डी., पासपोर्ट साईज फोटो एवं 10 वीं, 12वीं, स्नातक, अन्य डिप्लोमा / डिग्री तथा सभी आवश्यक दस्तावेज की प्रति के साथ उपस्थित होना है। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय एवं कार्यालयीन दूरभाष नं. 0731-2422071 पर संपर्क कर सकते है।