नीमच। आज दिनांक 01/03/2025 को कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी बीएल सिंगाड़ा के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक संजय कुमार कवारे के नेतृत्व में आबकारी दल ने वृत्त नीमच पूर्व में गिरड़ौदा मालाखेड़ा रोड पर मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी प्रहलाद पिता बंशीलाल बछड़ा निवासी ग्राम चड़ोली को हीरो कंपनी पैशन प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 44 जीई 0153 से 63 लीटर महुआ हाथ भट्टी मदिरा परिवहन करते हुए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न धारा 34 (2), 46 में गिरफ्तार कर आरोपी को जिला जेल भेजा गया।
प्रकरण में जप्तशुदा वाहन तथा मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 1,05,000 रुपए है। उक्त कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक पंकज राठौर, दीपक आंजना आबकारी आरक्षक गोपाल शर्मा, महेश गेहलोत, विजय सोलंकी, बलवंत भाटी का सराहनीय योगदान रहा। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि पूरे जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है।