BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2025, 10:43 am
KHABAR : रतलाम के बाजना पटवारी सुनील भगोरा संस्पेंड, कार्य में बरती लापरवाही, नोटिस का भी जवाब नहीं दिया, एसडीएम ने की कार्रवाई, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के बाजना तहसील के पटवारी सुनील भगोरा को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्रवाई सैलाना एसडीएम मनीष जैन ने की है।


जारी निलंबन आदेश में बताया कि कलेक्टर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर प्राप्त मौखिक निर्देश एवं बाजना तहसीलदार से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार पटवारी सुनील भगोरा द्वारा शासकीय कार्यों में निरंतर लापरवाही बरती जा रही है। कलेक्टर के निर्देश के बावजूद पटवारी भगोरा ने वेटलैंड की प्रगति एवं सीमांकन संबंधी कार्रवाई पूर्ण नहीं की।


राजस्व महाभियान 3.0 में भी पटवारी द्वारा आधार से त्व्त् खसरे की लिंकिंग के कार्य में लापरवाही की। इससे तहसील बाजना की राजस्व महाभियान अंतर्गत कार्य प्रगति प्रभावित हो रही है।


कार्रवाई के पहले दिया नोटिसु
कार्य में लापरवाही बरतने पर पूर्व में पटवारी को एसडीएम कार्यालय द्वारा नोटिस भी जारी किया, लेकिन उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। पटवारी भगोरा के पास राजस्व निरीक्षक बाजना का भी प्रभार है। इसके बावजूद सीमांकन कार्य भी समयावधि में पूर्ण नहीं किए। एसडीएम ने माना है कि पटवारी भगौरा द्वारा अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया। पदेन कर्तव्यों का पालन भी नहीं किया। जो मप्र सिविल आचरण नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन है।


शासन की महत्वपूर्ण योजना एवं शासकीय कार्यों में की गई लापरवाही के कारण मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 9 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE