मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नाबालिग बालक बालिकाओ के संबंध मे आपरेशन के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अभिषेक आनन्द (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील व अअपु सीतामऊ दिनेश प्रजापति के निर्देशन मे थाना प्रभारी शामगढ निरीक्षक धर्मेन्द्र शिवहरे द्वारा गठित टीम प्रभारी उनि विकास गहलोत थाना शामगढ द्वारा दिनांक 01.03.2025 को लापता अपहर्ता बालक को दस्तयाब किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01.03.2025 को सूचनाकर्ता ने अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 15 साल 11 माह के घर से चले जाने संबंधी रिपोर्ट थाने पर की थी जिस पर से थाना शामगढ पर अपराध क्रमांक 65/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौराने विवेचना प्रकरण मे गठित टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुऐ विश्वसनीय मुखबीर तंत्र की मदद से अपहर्ता बालिका को धर्मराजेश्वर मंदिर चन्दवासा से 02 घण्टे में दस्तयाब कर सफलता प्राप्त की है।
सराहनीय कार्य-
उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक धर्मेन्द्र शिवहरे, उनि विकास गहलोत, उनि कुलदीपसिंह राठौर, उनि. अविनाश सोनी, उनि जया भारद्वाज, सउनि राजेश कुमार खान्दल, प्रआर 499 अजय मेडा, आर. अनिल गुर्जर, आर. 858 कृष्ण, आर. 130 प्रहलाद गरासिया मआर 181 रितु सोनी का विशेष योगदान रहा।
