शाजापुर। कालापीपल को खंड शिक्षा अधिकारी श्री कमल किशोर शर्मा जी के करकमलों से लेखक एवं शिक्षाविद् डॉ. मंगलेश जायसवाल कृत नवीनतम कहानी संग्रह ष्मीठा नीमष् का विमोचन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ शिक्षक नंदलाल परमार ने इस संग्रह को करुण, मार्मिक संग्रह बताया। शशिकांत यादव ने इसे सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए कहा कि ष्मीठा नीमष् समाज को नई दिशा देने वाला संग्रह है।
खंड शिक्षा अधिकारी श्री कमल किशोर शर्मा जी ने ष्मीठा नीमष् संग्रह की सराहना करते हुए कहा कि इसमें संकलित कहानियाँ समाज को नई दिशा दृष्टि प्रदान करेगी।
कार्यक्रम के निदेशक डॉ. हरीश पथिक ने मीठा नीम को संवेदनशीलता और नई दृष्टि का आयाम बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मंगलेश जायसवाल ने इस कहानी संग्रह के माध्यम समाज को सार्थकता की ओर ले जाने का प्रयास किया है। शिक्षक धीरज माहेश्वरी ने डॉ मंगलेश को बधाई प्रेषित की।