BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2025, 12:05 pm
KHABAR : रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए जारी है किसानों का  पंजीयन, अन्नदाता यहां पहुंचकर उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। जिले में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर तथा सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित 65 पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन किए जा रहे हैं। 

जिला आपूर्ति अधिकारी आनन्द गोले ने बताया कि पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था के तहत एम.पी. आनलाईन कियोस्क, कामन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साईबर कैफे पर पंजीयन करवाए जा रहे हैं। जिले में अब तक आलोट तहसील में 3491, रतलाम ग्रामीण में 1945, जावरा में 2017, ताल में 2147, पिपलोदा में 1264, रतलाम शहर में 441, सैलाना में 210, रावटी में 114 तथा बाजना में 19 किसानों ने पंजीयन करवाया है। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 11648 किसान पंजीयन किए जा चुके हैं। किसान पंजीयन की अंतिम दिनांक 31 मार्च है। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 15 मार्च से 5 मई तक होना है। इच्छुक किसान अंतिम तिथि के पूर्व किसान पंजीयन करवाना सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE