BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2025, 12:32 pm
NEWS : राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत हैड कानि. स्व. रामलाल बैरवा की तीसरी पुण्य तिथि पर एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा परामर्श जांच एवं भर्ती शिविर का आयोजन, सैंकड़ों मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा/राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत हैड कानि. स्वर्गीय रामलाल बैरवा की तीसरी पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा परामर्श जांच एवं भर्ती शिविर का आयोजन निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार द्वारा 28 फरवरी को अपने पैतृक गांव नेगड़िया कलां तहसील बस्सी जिला चित्तौड़गढ़ में निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी के विशेष प्रतिनिधि एवं सर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर सोनी एवं चितौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के विशेष प्रतिनिधि व जिला भाजपा मंत्री सीपी नाम धराणी, एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय बैरवा व चितौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के विशेष प्रतिनिधि एवं ग्राम घोसुंडी सरपंच गोपाल सिंह चुंडावत आदि के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। 
एएसआई सूरज कुमार ने बताया कि एक दिवसीय शिविर में कुल 457 मरीजों ने भाग लेते हुए अपना स्वास्थ्य प्रशिक्षण करवाया।  शिविर में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल उदयपुर की स्पेशलिस्ट चिकित्सकीय टिम द्वारा शिविर में भाग लेने वाले लोगों को बीमारियों की रोकथाम और बचाव के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही उन्हें सही तरह की जांच, स्क्रीनिंग, और उचित इलाज के लिए परामर्श दिया गया। शिविर में कुल 21 मरीजों को नेत्र,नाक, कान,गला,हर्निया आदि के रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन कर रोगियों को बस द्वारा निरूशुल्क पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल उदयपुर ले जाकर भर्ती करवाया गया। जहां निरूशुल्क भर्ती परामर्श के साथ रहना - खाना एवं सभी प्रकार के निरूशुल्क ऑपरेशन, निरूशुल्क ईसीजी, एक्सरे, सिटी स्कैन, सोनोग्राफीय, इको कार्डियोग्राफी,मेमोग्राफी सहित सभी प्रकार कि जांचे एवं निरूशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। 
शिविर में एएसआई सूरज कुमार के संयुक्त परिवार द्वारा सशक्त योगदान व शिविर में भाग लेने वाले अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर 53 स्कूली बच्चों को निःशुल्क स्कूल बैग भी वितरित किए गए। इस अवसर पर समाजसेवी कुलदीप नाहर,जिला उपाध्यक्ष जगदीश भांड,पंचायत समिति सदस्य छोटू धाकड़,गीतांजलि एकेडमी के निदेशक दिनेश पहाड़िया,पत्रकार संजय खबिया,श्याम सुंदर अग्रवाल,समाजसेवी संजय सिंघवी,हिमांशु बैरवा,अशोक बैरवा,शांतिलाल बैरवा,रामेश्वर बैरवा घोसुंडी,राजू बड़ोदिया, मानव अधिकार सुरक्षा संगठन टीम की संभाग उपाध्यक्ष मनीषा मोदी, जिलाध्यक्ष रेखा पारख, तहसील अध्यक्ष शिखा जैन, तहसील यूथ अध्यक्ष भगवती प्रजापत, विनोद  आंचलिया, नीलू शर्मा,डॉ.कलाम सोसायटी संस्थापक अशरफ मेव,पत्रकार शकील अहमद,मोईन खान,समाजसेवी मोहसिन खान,जमील उर्फ भाया बैटरी,इस्माइल खान आदि उपस्थित थे। 
गौरतलब है कि निंबाहेड़ा कोतवाली थाना सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार पूर्व में भी समसेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं उनके द्वारा पूर्व में अपने पिता की स्मृति में उनके प्रेतक गांव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेगड़िया कला चितौड़गढ़ में 5,65000 रुपए की लागत से कक्षा कक्ष मय बरामदा निर्माण करवाया गया था। और गत वर्ष भी अपने पिता की स्मृति में उनके द्वारा विशाल निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें कुल 275 यूनिट रक्तदान होने के साथ सभी रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए थे। इसी क्रम में उनके द्वारा प्रतिवर्ष सर्दी में जरूरतमंदों को निःशुल्क कंबलों का वितरण भी किया जाता रहा है ।एएसआई सूरज कुमार समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ राजस्थान पुलिस के नारे ष्आमजन में विश्वासष् अपराधियों में डरष् को सार्थक करने के साथ अपनी बेहतरीन पुलिस एक्टिविटी के लिए भी जाने जाते हैं उनके द्वारा जिले भर में सबसे अधिक आमर्स एक्ट की कार्यवाही,नकबजनी, लुट आदि की वारदातों का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, अभी कुछ दिन पूर्व ही उन्हें गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा उत्कर्ष सेवा पदक दिया गया था,इसके साथ ही वो जिला स्तर,राज्य स्तर पर सम्मानित होने के साथ कई बार उच्च अधिकारियों द्वारा भी सम्मानित हो चुके हैं। एएसआई सूरज कुमार ने विभिन्न तरह के सामाजिक कार्य कर एक शानदार मिसाल कायम की है और नई युवा पीढ़ी को संदेश दिया है कि मानव सेवा ईश्वरीय सेवा है और उन्होंने इस प्रकार के कार्य करके युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए राजस्थान पुलिस का मान सम्मान बढ़ाया है ऐसे पुलिस अधिकारी पर क्षेत्र की जनता को गर्व है और उनके उक्त कार्यों की जनता में सर्वत्र सराहना हो रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE