BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2025, 1:24 pm
KHABAR : बैकलाइन में चलाई साइकिल, खेला बैडमिंटन-कैरम, रहवासी महिला ने आयुक्त को तिलक लगाकर कहा- आप ऐसी ही सेवा करते रहे, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। वार्ड 43 के श्रीनगर एक्सटेंशन कॉलोनी की आदर्श बैकलाइन में गेम्स एक्टिविटी आयोजित की गई। रविवार सुबह नगर निगम के आला अधिकारियों, महापौर और अन्य कर्मचारियों ने यहां पहुंचकर विभिन्न खेलों का आनंद लिया। इस दौरान क्षेत्र के रहवासी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


रविवार सुबह श्रीनगर एक्सटेंशन की आदर्श बैकलाइन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों के आगमन पर रहवासियों ने तिलक लगाकर और बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।


क्षेत्र में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने नगर निगम आयुक्त को तिलक लगाकर स्वागत किया, जबकि एक अन्य बुजुर्ग ने उन्हें बुके भेंट किया। आयुक्त ने सम्मान स्वरूप बुके उसी बुजुर्ग महिला को भेंट कर आशीर्वाद लिया।


इस पर महिला ने कहा, आप इसी तरह हमारी सेवा करते रहें। हमारी कॉलोनी और इंदौर सुंदर बना रहे। आयुक्त ने जवाब दिया कि नगर निगम की टीम पूरी मेहनत से काम कर रही है, आप सभी का आशीर्वाद बना रहे। इसके बाद अन्य अधिकारियों का भी स्वागत किया गया। इस दौरान रहवासियों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को नगर निगम आयुक्त के समक्ष रखा।


बैकलाइन में खेलों का आनंद
स्वागत के बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने रहवासियों के साथ आदर्श बैकलाइन में विभिन्न खेलों का आनंद लिया। आयुक्त, महापौर, एमआईसी मेंबर और अन्य अधिकारियों ने बैकलाइन में साइकिल चलाई। इसके अलावा, कैरम और बैडमिंटन के मैच भी खेले गए। सभी ने इन खेल गतिविधियों का पूरा आनंद लिया।


खेल गतिविधियों के बाद सभी ने नाश्ता किया और फिर अधिकारियों ने रहवासियों के साथ स्वच्छता को लेकर संवाद किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE