देवास। लोहारदा नगर परिषद में विकास कार्यों की रुकावट को लेकर कल 9 पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया था। इनमें भाजपा के 7 और अन्य दलों के 2 पार्षद शामिल थे।
पार्षदों का मुख्य आरोप था कि सीएमओ विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। क्षेत्र के कई जनहित के काम ठप पड़े हैं। इस मामले की जानकारी जिला मुख्यालय तक पहुंची।
जिलाध्यक्ष ने देवास बुलाकर समस्याएं सुनीं
रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने सभी पार्षदों को देवास बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने पार्षदों को आश्वासन दिया कि उनके सभी लंबित कार्य जल्द पूरे करवाए जाएंगे। इसके बाद भाजपा के सातों पार्षदों ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया।
पार्षदों की सीएमओ से चल रही अनबन
उल्लेखनीय है कि छह महीने पहले भी सीएमओ की कार्यप्रणाली से नाराज होकर नगर परिषद अध्यक्ष संध्या सुनील मालू ने इस्तीफा दिया था। हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था। सूत्रों के अनुसार, नगर परिषद अध्यक्ष और पार्षदों की सीएमओ से अनबन चल रही है।