BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2025, 4:17 pm
KHABAR : मालवा के मंदसौर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज, बादलों के बीच तापमान में आई गिरावट, मार्च माह की इस तारीख के बाद बारिश की संभावना, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंदसौर में शनिवार को सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में बूंदाबांदी की संभावना है। जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में बादल छाए रहेंगे। होली के बाद गर्मी बढ़ेगी और महीने के आखिरी दिनों में हीट वेव का असर महसूस होगा। भोपाल मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि मार्च में बारिश सामान्य से कम होगी। साथ ही तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मार्च से ही प्रदेश में लू चलने लगेगी।

मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15-20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान लगाया है। अप्रैल-मई में इसका असर ज्यादा हो सकता है, जिससे 30-35 दिन तक गर्म हवाएं चल सकती हैं। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, 15 मार्च के बाद जब शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाएगा, तब गर्म हवाओं का असर महसूस होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE