BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2025, 4:47 pm
KHABAR : उज्जैन पहुंचे चार राज्यों से युवक-युवती, पंजाबी समाज के परिचय सम्मेलन में 200 लोगों ने लिया हिस्सा, कई रिश्ते तय हुए, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक घाट पर पंजाबी समाज का चौथा वर-वधु मिलन सम्मेलन आयोजित किया गया। कान्हा पंजाबी वर-वधु मिलान ग्रुप कोटा-उज्जैन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाबी, सिख और मोना अरोड़ा समाज के युवक-युवतियों ने भाग लिया।


मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश से करीब 200 युवक-युवतियां इस सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु नानक देव महाराज के स्मरण के साथ हुई। इस दौरान कई रिश्ते तय हुए हैं।


कार्यक्रम में चरणजीत खुराना ने कहा कि यह संस्था समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने समाज के लोगों से संस्था का सहयोग करने और आगे आने का आह्वान किया। उनका कहना था कि इससे समाज की एकता का संदेश पूरे देश में जाएगा।


इस अवसर पर जसविंदर सिंह ठकराल, सुरेंद्र सिंह अरोड़ा और गिरधारी लाल उथरा सहित बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कपिल खुराना ने किया। बाबा सरपंच सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के बाद सभी ने लंगर प्रसादी ग्रहण की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE