देवास। जिला आपूर्ति विभाग ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन मौसम 2025-26 हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन नीति एवं एसओपी जारी गई थी, उपार्जन नीति अनुसार देवास जिले में पंजीकृत किसानों से स्लॉट बुकिंग के आधार पर दिनांक 01 मार्च 2025 से 18 अप्रैल 2025 तक गेहूं उपार्जन की अवधि नियत की गई थी। उपरोक्त के संबंध में विभाग द्वारा गत दिवस संशोधित आदेश जारी कर रबी विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य सम्पूर्ण राज्य में दिनांक 15 मार्च 2025 से 05 मई 2025 तक किये जाने के निर्देश जारी किये गये है।
उन्होंने बताया कि शासन निर्देशानुसार जिला देवास में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से स्लॉट बुकिंग के आधार पर गेहूं खरीदी का कार्य दिनांक दिनांक 15.03. 2025 से 05.05.2025 तक सप्ताह में 05 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) प्रातः 08 से शाम 08 बजे तक किया जावेगा। शेष दिशा निर्देश दिनांक 27.02.2025 को जारी उपार्जन नीति अनुसार यथावत रहेंगे।