BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2025, 5:46 pm
BIG REPORT : नीमच-मंदसौर के लाखों रेल यात्रियों को सांसद सुधीर गुप्ता की सक्रियता से त्यौहारों पर मिली स्पेशल ट्रेन की सौगात, शेड्यूल किया जारी, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। सांसद सुधीर गुप्ता की सक्रियता के चलते त्यौहारों मद्देनजर संसदीय क्षेत्रवासियों को स्पेशल ट्रेनों की सुविधा मिलने जा रही है। होली त्यौहार के दौरान यात्रियों की संख्या में होने वाली वृद्धि को देखते हुए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। दक्षिण मध्य रेलवे ने काचीगुडा और मदार के बीच विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। जिसका ठहराव संसदीय क्षेत्र के मंदसौर, नीमच व जावरा में होगा, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।  
सांसद गुप्ता ने बताया कि विशेष रेल सेवा 07701 काचीगुडा से 23.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12.50 बजे मदार पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 और 16 मार्च 2025 को चलेगी। ट्रेन जावरा 5 बजकर 20 मिनिट, मंदसौर  6.20 और नीमच 7.15 बजे पहुंचेगी। वापसी की यात्रा पर, ट्रेन 07702 मदार से 16.05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.00 बजे काचीगुडा पहुंचेगी। यह सेवा 13 और 18 मार्च 2025 को चलेगी। 
विशेष ट्रेनें मार्ग में मल्काजगिरी, मेडचल, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बसर, धर्माबाद, मुदखेड, नांदेड़, पूर्णा, बासमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर, बरहानपुर, खंडवा, रानी कमलापति, सीहोर, उज्जैन, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद और अजमेर सहित कई स्टॉप पर रुकेंगी। ये स्टॉपेज दोनों दिशाओं में बनाए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE