नीमच। शहर में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किए जा रहे अनटोल्ड शटडाउन से हर तबका परेशान हो गया है। मेंटेनेंस के नाम पर आए दिन बिजली कंपनी कटौती कर रही है। इस कटौती के कारण नागरिकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज रविवार को भी बिजली कंपनी ने 33 केवी नीमच फीडर सीआरपीएफ व औद्योगिक ग्रीड से जुड़े कई फीडरों का विद्युत प्रदाय बाधित कर सुबह 10 से दोपहर 03 बजे तक मेंटेनेंस का कार्य किया। कटौती से व्यापारी वर्ग व दफ्तरों सहित घरेलू कामकाजी महिलाओं सहित अन्य लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली कंपनी के प्रति नागरिकों में भारी आक्रोश है।
रमजान के पाक माह में बिजली कटौती-
रमजान के पाक माह में बिजली कंपनी द्वारा शहर में की जा रही बिजली कटौती से मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को सर्वाधिक परेशानी हो रही है। अन्य तबका भी इस घोषित कटौती से परेशान हो रहा है। नागरिकों में बिजली कंपनी के प्रति आक्रोश है। गर्मी के मौसम में विद्युत कटौती से कामकाजी लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। व्यापारी वर्ग भी आए दिन होने वाली इस कटौती से खासा परेशान हो चुका है।
बिजली कंपनी के एई के प्रति आक्रोश-
शहर के प्रबुद्ध नागरिकों की मानें तो पूर्व बिजली कंपनी के एई का दायित्व महिप सोनी संभालते समय। उस समय शहर में नाममात्र की बिजली कटौती होती थी और कटौती का शेड्यूल भी एक दिन पहले उपभोक्ताओं के लिए जारी कर दिया जाता था। लेकिन वर्तमान में बिजली कंपनी के एई महेश ठाकुर 3 से 4 दिन पहले ही शेड्यूल जारी करवा देते हैं, जिससे नागरिकों को ज्ञात भी नहीं रहता कि लाईट कब जाएगी और कब आएगी। बिजली कंपनी के जिम्मेदारों के प्रति आमजन में आक्रोश है।
दफ्तरों में कामकाज प्रभावित, शेड्यूल से ज्यादा कटौती-
शहर में आए दिन हो रही बिजली कटौती से आमजन के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठान व दफ्तरों में काम करने वाले लोगों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन संस्थानों पर लाइट की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती है। इन्वेटर भी ज्यादा समय तक लोड नहीं उठा पाता है। कटौती से फोटोकॉपी, लेमिनेशन, आटा चक्की, वेल्डिंग, फर्नीचर की दुकानों पर लोगों को परेशान होता देखा गया।
बिजली कंपनी के दफ्तर पर लगी भीड़-
शहर के एक निजी दफ्तर में कार्यरत महेश मेनारिया ने बताया कि बिजली कंपनी के फोर जीरो दफ्तर में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कर्मचारियों का कहना था कि मेंटेनेंस के नाम पर कटौती की जा रही है। लेकिन जब तय शेड्यूल के अनुसार भी लाईट नहीं आई तो दफ्तर पर लोगों की भीड़ लग गई। ऐसे में स्थानीय लोगों को बिजली आने का इंतजार करना पड़ा। बिजली कटौती के कारण लोगों में आक्रोश है।
इन क्षेत्रों की बत्ती हुई गुल-
शहर का नारकोटिक्स ऑफिस, कलेक्टर निवास, आफिसर्स कॉलोनी, ब.नं. 60 का कुछ क्षेत्र, दशहरा मैदान का कुछ क्षेत्र, राजस्व कॉलोनी का कुछ क्षेत्र, कॉनवेन्ट स्कूल, दूरदर्शन केन्द्र, मूलचंद मार्ग, राजस्व कॉलोनी का कुछ क्षेत्र, नारकोटिक्स कॉलोनी का कुछ क्षेत्र, शिक्षक कॉलोनी का कुछ क्षेत्र, विकास नगर 14/3 का क्षेत्र, हुड़को कॉलोनी, विकास नगर 14/2, झूलेलाल मंदिर का क्षेत्र, जवाहर नगर, ग्वाल टोली का कुछ क्षेत्र, स्कीम नं. 24 का कुछ क्षेत्र, जायसवाल बंगले के आसपास का कुछ क्षेत्र, रिसाला मसजिद, शिक्षक कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, हाट मैदान, वीर पार्क रोड़, कमल चौक, फव्वारा चौक, 40 नं. से पूरा टैगोर मार्ग, जैन भवन रोड, टेलीफोन एक्सचेन्ज, राजस्व कॉलोनी, बं नं 18, 19 एवं 40, लायन्स पार्क का क्षेत्र, विजय टॉकीज, दशहरा मैदान का क्षेत्र, मूलचंद मार्ग खारी कुआं तक का क्षेत्र, कृष्णा नगर, सिद्धि विनायक कॉलोनी, दुर्गा आईल मील, स्टेडियम बं नं 59, मण्डी का प्रांगण, बं नं 60 का कुछ क्षेत्र, स्वीमिंग पुल का क्षेत्र, बैनीवाल के कुएं तक, रेलवे फाटक, स्टेशन रोड, चमड़ा कारखाना, एकता कॉलोनी, अम्बेडकर कॉलोनी, ईदगाह के पीछे, फेन्ड्स कॉलोनी, गोमाबाई के आसपास का क्षेत्र, 14/4, संजीवनी कॉलोनी, कलेक्टर कार्यालय, उत्कृष्ट स्कूल, स्कीम नं. 34 का कुछ क्षेत्र, स्कीम नं 36 का कुछ क्षेत्र, बोहरा कॉलोनी, चौपड़ा कॉलोनी, कलेक्टर ऑफिस, नरूला हॉस्पीटल कनावटी पुलिस लाईन, औद्यौगिक क्षेत्र, स्कीम नं. 36 ए, स्कीम नं. 36 थी, आदित्य टाटा, सीलवेल, प्रोमटो टेक्नोटेक, फिल्टर को, परफेक्ट बायर, पटेल चाल, विमल नर्सिंग होन, विशाल मेगा मार्ट आदि क्षेत्र प्रभावित रहे।