खरगोन। बिस्टान 5 लाख का मुफ्त इलाज करवाना है। आयुष्मान कार्ड बनवाना है। काका काकी को समझता है। समग्र आईडी बनवाना है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पाना है। आधार में नाम जुड़वाना है। जिसके पास समग्र आईडी, आधार कार्ड नहीं। उसको किसी योजना का लाभ नहीं। शासन की हर एक योजना का लाभ पाना है। समग्र आईडी, आधार कार्ड बनवाना है। जैसे गगन भेदी नारो की गूंज के साथ जिले के आदिवासी विकासखंड भगवानपुरा के ग्रामीण अंचल मांडव खेड़ा में धरती आबा सर्वे को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए रैली निकाली।
रफीक मिर्जा ने बताया कि जनजाति वर्ग के सभी पात्र हितग्राहियों को केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु समग्र आईडी में नाम जुड़वाने, आधार कार्ड बनवाने, आयुष्मान कार्ड बनवाने, बैंक खाता खुलवाने, विद्यालय और महाविद्यालय में अध्ययन छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल बनवाने, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र बनवाने, स्थाई जाति निवासी प्रमाण पत्र बनाने हेतु जागरूक और प्रेरित करने हेतु मांडव खेड़ा में एक रैली निकाली गई जिसमें शान द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ हेतु आवश्यक दस्तावेज बनवाने हेतु प्रचार-प्रसार किया गया।