BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2025, 11:20 am
KHABAR : इंदौर में रोजगार मेला सुबह 10 से 4 तक लगेगा, 3 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने की योजना, व्यवसाय करने भी मिलेगा मार्गदशन, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ढक्कनवाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाजार में विशाल रोजगार मेला (मेगा युवा संगम कार्यक्रम) आयोजित किया लगेगा।


इसके माध्यम से जिले के 3,000 से ज्यादा युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाई जाएगी।


पी.एस. मंडलोई (डिप्टी डायरेक्टर, रोजगार) ने बताया कि रोजगार मेले में आवेदकों को नौकरी दिलाने के साथ-साथ उन युवाओं को भी मार्गदर्शन दिया जाएगा, जो स्वयं का उद्योग या व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। इसके अलावा, उन्हें लोन प्रक्रिया की जानकारी देकर उनके लोन प्रकरण भी तैयार कराए जाएंगे।


यह मेला रोजगार कार्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था और जिला उद्योग केंद्र, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।


8वीं पास और पोस्ट ग्रेजुएट होंगे शामिल
मेले में 18 से 40 साल तक के आवेदक शामिल हो सकते हैं। इनके पास कक्षा 8वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट किसी भी विषय में पास और तकनीकी योग्यता जैसे आईटीआई के प्रमाणपत्र होना चाहिए। रोजगार मेले में शामिल होने वाले आवेदकों को अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों, बायोडाटा, आधार कार्ड, समग्र आईडी आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपियां साथ लानी होंगी।


ये कंपनियां देंगी नौकरी
रोजगार मेले में पतंजलि फूड, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, भारतीय एयरटेल, हैट राइज इनफोटेक, पटेल मोटर्स, मेडप्लस, नेटसर्फ, जस्ट डायल, मदरसन ऑटोमोटिव, क्वेश कॉर्प, पेटीएम, श्याम ऑटोमोटिव आदि कंपनियां प्रारंभिक रूप से युवाओं का चयन करेंगी। चयनित युवाओं को आकर्षक वेतन दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE