मनासा। रविवार को खनिज विभाग अधिकारी और टीम ने मिलकर मनासा क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाए जाने पर 6 डंपर 3 ट्रेक्टर और जेसीबी को जप्त कर मनासा थाना परिसर में खड़ा करवाया है।
देर शाम 7 बजे मामले में खनिज विभाग द्वारा प्रेस नोट जारी कर बताया कि सूचना के आधार पर खनिज विभाग ने लगातार 36 घंटों तक कार्यवाही कर करीब 10 वाहनों को जप्त किया है। वहीं रविवार को देर शाम 6 बजे तक चली कार्यवाही में मनासा क्षेत्र के अल्हेड में मिट्टी का अवैध उत्खनन और परिवहन करते हुए 1 जेसीबी 1 ट्रेक्टर जप्त किया। वहीं डीकेन रतनगढ़ रोड पर एक रेत का ट्राला, साथ ही अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए डंपर जेसीबी और ट्रैक्टर को मनासा थाना परिसर में खड़ा करवाया।