BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2025, 11:51 am
BIG REPORT : घायल कुंभ यात्री को एयर लिफ्ट से पहुंचाया जाएगा हैदराबाद, सीएम डॉ मोहन और राज्यमंत्री ने की मदद, दी एयर एंबुलेंस की सुविधा, पढे़ खबर 

Share On:-

सतना। मध्य प्रदेश के सतना में प्रयागराज कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। ट्रक और कार की टक्कर में हैदराबाद निवासी डॉक्टर कीर्ति पामो को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अब डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की सलाह दी है। ऐसे में सीएम डॉ मोहन यादव और राज्यमंत्री ने उनकी सहायत की है।


दरअसल, हैदराबाद निवासी डॉक्टर कीर्ति पामो का इलाज सतना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर ने उन्हें बाहर इलाज कराने की सलाह दी है। जिसके चलते पीड़ित परिवार ने राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी से मदद मांगी। मामले की सूचना लगते ही राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार को रामपुर बघेलान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलवाया। जहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिना किसी देरी किए तुरंत एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद अब डॉ. कीर्ति पामो को एयरलिफ्ट कर उनके घर हैदराबाद भेजा जा रहा है। जहां उनका सही से इलाज हो सकेगा।


बतादें कि, यह घटना 24 फरवरी को हुई, जब सतना में उनकी कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। उस घटना में चार लोग घायल हुए थे। जिन्हें मामूली चोट आई थी। लेकिन डॉ. कीर्ति पामो को गंभीर चोटें आईं थी। जिसके चलते डॉक्टरों ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी हालत बेहद नाजुक है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाना जरूरी है। उन्हें एयरलिफ्ट के बिना ले जाना संभव नहीं था। ऐसे में सीएम डॉ मोहन और राज्यमंत्री से परिवार की मदद की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE