पिपलियामंडी। नगर परिषद क्षेत्र के समस्त भवन भूमि स्वामियों, नल कनेक्शन उपभोक्ताओ को सूचित किया जाता है कि दिनांक 08 मार्च 2025 शनिवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नगर परिषद कार्यालय भवन पिपलियामंडी में किया जा रहा है।
जिन भी भवन भूमि स्वामियो का एवं नल कनेक्शन उपभोक्ताओ ,दुकान किरायेदारो का संपत्तिकर, समेकितकर, स्वच्छता कर, जलकर, दुकान किराया बकाया है वह अपना बकाया जलकर,संपत्ति कर, समेकितकर, स्वच्छता कर, दुकान किराया का मुल टेक्स जमा कर राज्य शासन की पेनेल्टी में 100 प्रतिशत छूट योजना का लाभ प्राप्त करें। नगर परिषद् द्वारा ऐसे बकायादारो को सुचना पत्र भी जारी किये गये है। सूचना पत्र प्राप्त नहीं होने पर भी बकायादार इस सुचना को ही सुचना मानकर अपना बकाया टेक्स, जलकर दिनांक 08 मार्च - 2025 को जमा कर पेनेल्टी में 100 प्रतिशत छुट का लाभ प्राप्त करे।
अतः सभी से निवेदन है सुचना पर ध्यान देते हुए लम्बे समय से चली आ रही पेनल्टी से बचे व मुल टेक्स जमा क़र लोक अदालत का लाभ लेवे।