BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2025, 12:11 pm
BIG REPORT : बेखबर पूर्व मुख्यमंत्री, ठगों ने खुद को दिग्विजय सिंह बताकर बेच डाली पुश्तैनी जमीन, मां के निधन के बाद विरासत में मिली थी जायदाद, 35 साल बाद हुआ खुलासा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने उनकी उत्तर प्रदेश की पुश्तैनी जमीन बेच दी। 35 साल बाद जब निर्माण कार्य शुरू हुआ तब इसका भंडाफोड़ हुआ। जिसके बाद प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। 


दरअसल, मामला 35 साल पुराना बताया जा रहा है, जिसका खुलासा हाल ही में हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अंबेडकर नगर जिले के राहनगर महवर गांव में 0.152 हेक्टेयर की पुश्तैनी जमीन थी। राम भरत चौहान नाम के व्यक्ति ने खुद को दिग्विजय सिंह बता कर 1989 में रिटायर्ड एडिशनल एसपी जियालाल और रामनगर महुवार के निवासी राजबहादुर और मंगली को जमीन बेच दी थी।


परिवार वालों ने जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किया, तब केयर टेकर की इस पर नजर पड़ी। जिसके बाद तहसील प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। टीम ने फौरन काम रुकवाया और दस्तावेजों की जांच की। 


पहले यह जमीन दिग्विजय सिंह की मां, अपर्णा देवी के नाम थी, जिनका 1986 में निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने इस जमीन का उत्तराधिकार (विरासत) लेने के लिए आवेदन किया और 18 मई 2024 को उनके नाम पर जमीन दर्ज कर दी गई। फिलहाल इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE