BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2025, 12:15 pm
KHABAR : पवित्र माह में गूंजा लाउडस्पीकर मुद्दा, रमजान में मस्जिदों के लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध की मांग, संस्कृति बचाओ मंच के समर्थन में उतरे संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष अनिलानंद, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। उत्तरप्रदेश राज्य की तरह मध्यप्रदेश में भी रमजान में मस्जिदों पर लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध की मांग उठी है। पवित्र माह रमजान में लाउडस्पीकर मुद्दे को प्रदेश के संस्कृति बचाओ मंच ने उठाया है। मंच ने लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध लागने की मांग की है। लाउडस्पीकर के बदले सबके पास उपलब्ध मोबाइल फोन के अलार्म से काम चलाने कहा है।


संस्कृति बचाओ मंच के संयोजक चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि- नमाज में साउंड तेजी से बज रहा है। तय पैमाने पर ही लाउडस्पीकर बजे यह मांग लोग संस्कृति बचाओ मंच से कर रहे हैं। मस्जिदों के अंदर लाउड स्पीकर पर हमें कोई आपत्ति नहीं है, ऊपर के माइक उतारना चाहिए। लाउडस्पीकर को लेकर प्रशासन समान व्यवहार बरते नहीं तो नवरात्रि में 6 आरतियों में लाउडस्पीकर बजेंगे। संस्कृति बचाओ मंच के समर्थन में संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष उतरे है। महंत अनिलानंद महाराज ने कहा- इस समय परीक्षा का दौर चल रहा है। लाउडस्पीकर को लेकर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है। डॉ मोहन यादव के भी निर्देश हैं। प्रशासन ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। शासन-प्रशासन यह सब देखें। गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE