भौंरासा। नगर भौंरासा में नगर परिषद भौंरासा द्वारा 10 दिवसीय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जिसका सोनकच्छ विधायक डॉ राजेश सोनकर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। सर्व प्रथम विधायक डॉ राजेश सोनकर ने बाबा भंवरनाथ जी महाराज व भगवान मनकामनेश्वर के दर्शन किए। मेला एवं प्रदर्शनी में प्रतिदिन अलग अलग प्रकार के आयोजन नगर परिषद द्वारा करवाए जा रहे है। वही विधायक डॉ राजेश सोनकर ने कहा मेला हमारी संस्कृति व प्रेम स्नेह बढ़ाने का एक अवसर होता हैं। वहीं विधायक डॉ राजेश सोनकर ने एक दुकान पर पहुंचकर स्वयं अपने हाथों से सेव बनाकर कार्यकताओं को खिलाई।