BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2025, 2:39 pm
KHABAR : 42वीं नेशनल रोइंग चौंपियनशिप, बडे तालाब पर प्रेक्टिस शुरू, 25 राज्यों के 500 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, सीएम करेंगे शुभारंभ, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राजधानी भोपाल के बड़े तालाब स्थित वाटर स्पोर्ट्स अकादमी में 3 से 7 मार्च तक 42वीं नेशनल रोइंग चौंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 25 राज्यों से 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चौंपियनशिप का शुभारंभ आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इसको लेकर खिलाड़ियों ने बड़े तालाब पर प्रेक्टिस शुरू कर दी है।


इस अवसर पर मध्यप्रदेश वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी रोइंग, कयाकिंग-केनोइंग, सेलिंग और स्लालम खेलों की विशेष प्रस्तुति देंगे, जिससे खेल प्रेमियों को जल क्रीड़ा का रोमांचक नजारा देखने को मिलेगा।


रविवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री सारंग ने कहा कि, मध्यप्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए यह चौंपियनशिप महत्वपूर्ण है।


उन्होंने भोपाल के बड़े तालाब को देश की सबसे बेहतर वाटर बॉडी बताते हुए कहा कि यह आयोजन खेल प्रेमियों के लिए एक शानदार अवसर होगा। इससे पहले मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा बैठक की थी।


शहर के प्रमुख चौराहों पर एलईडी स्क्रीन्स पर होगा प्रसारण
प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण बोट क्लब सहित शहर के प्रमुख चौराहों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। जिससे खेल प्रेमी इस रोमांचक मुकाबले का आनंद ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में रोइंग के 14 इवेंट, सीनियर और पैरा कैटेगरी में मुकाबले और पैरा रोइंग कैटेगरी के तहत कुल 14 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जो 2000 मीटर की दूरी पर होंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE