BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2025, 2:50 pm
KHABAR : वैदिक घड़ी पीएमओ, संसद भवन सहित बड़े मंदिरों में लगेगी, देश के बड़े संस्थानों को भी दी जाएगी, 189 भाषाओं में तैयार हो रही है वैदिक घड़ी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। जंतर में स्थापित देश की पहली वैदिक घड़ी के लोकार्पण के बाद अब विक्रमादित्य वैदिक दीवार घड़ी जल्द ही प्रधानमंत्री कार्यालय और नए संसद भवन में लगाई जाएगी। हाल ही में भोपाल में हुई ग्लोबल समिट में वैदिक घड़ी के छोटे स्वरूप को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया है। इस तरह की 100 से अधिक वैदिक घड़ियों को बनाकर देश-विदेश में भी भेजा जाएगा।


उज्जैन के जंतर मंतर में लगी वैदिक घड़ी का करीब एक साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल जुड़कर लोकार्पण किया था। अब वैदिक घड़ी के मॉडल को दीवार पर लगने वाली घड़ी की तरह बनाया जा रहा है, जिसे लोग घर और ऑफिस की दीवारों पर लगा सकेंगे।


इस तरह की करीब 100 से अधिक घड़ियां बनाई जा रही हैं। विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि वैदिक घड़ी के ऐप का लोकार्पण 30 मार्च, गुड़ी पड़वा के दिन किया जाएगा। करीब 189 भाषाओं में दीवार घड़ी को बनाया जा रहा है। इन घड़ियों में चिप लगाई गई है, जिससे लाइट जाने पर भी घड़ी बंद नहीं होगी और समय स्वचालित रूप से सेट हो जाएगा।


इन घड़ियों को देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों, अन्य बड़े मंदिरों और संस्थानों में लगाने के लिए भेंट किया जाएगा।


पीएमओ और संसद भवन में लगेगी
मुख्यमंत्री के सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया कि ग्लोबल समिट के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को घड़ी भेंट करने के बाद आग्रह किया कि इसे प्रधानमंत्री कार्यालय, संसद भवन और राष्ट्रपति भवन में भी लगाया जाए। फिलहाल यह घड़ी उज्जैन के विक्रमादित्य शोध पीठ के कार्यालय में लगी हुई है और जल्द ही इस तरह की नई घड़ियों को तैयार किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE