BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2025, 3:34 pm
BIG REPORT : दुल्हन अपहरण कांड में बड़ा खुलासा, पहले भी युवक के साथ भागी थी लड़की, अब पांचों किडनैपर को पहचानने से किया इनकार, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। मध्य प्रदेश के गुना में नेशनल हाइवे से दुल्हन का अपहरण करने वाले 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। मदद से कार को ट्रेस किया गया। जिसके बाद सभी को देवास के टोंक से दबोचा गया। युवती ने किसी को भी पहचानने से इनकार कर  दिया है। वहीं दूल्हे ने बताया था कि किडनैपिंग के दौरान उसने फरार आरोपी आकाश का नाम चिल्लाया था। इस बीच एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ कि वह पहले भी किसी लड़के के साथ फरार हो चुकी है।


दुल्हन ने आरोपी से कहा था- आकाश इसे कुछ मत करना
दरअसल, अपहरण की घटना कल रविवार उस समय हुई, जब दुल्हन विदाई के बाद ससुराल जा रही थी। तभी कुछ लोग काले कलर की स्कॉर्पियो से उसका पीछा करने लगे और फिल्मी स्टाइल में अपनी गाड़ी सामने लगाकर दुल्हन की कार के चारों टायर पंचर कर दिए। बदमाशों ने कार का शीशा फोड़ दिया तो दुल्हन ने कहा, “आकाश इनको कुछ मत करना।” इसके बाद आरोपी चाकू की नोंक पर जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी।


अशोकनगर से किराए की कार से कर रहे थे पीछा
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नंबर के जरिए मालिक से पूछताछ की तो पता चला की एक युवक उनकी कार किराए पर लेकर गया है। उसमें लगे ळच्ै के जरिए आरोपियों की लोकेशन ट्रैक करना शुरू किया। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने हाई-स्पीड से उनका पीछा करने के बाद आरोपियों को देवास के पास हाईवे पर टोंक से गिरफ्तार किया। इस मामले में दो बाइक सवार भी शामिल थे जो अभी फरार बताए जा रहे हैं। आरोपी अशोकनगर के रातीखेड़ा गांव से ही उसका पीछा कर रहे थे।


शादी से पहले भी फरार हो चुकी थी दुल्हन 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुल्हन शादी से पहले भी एक बार लड़के के साथ फरार हो चुकी है। इसके बाद घर वाले उसे ढूंढ कर घर ले आए और शादी कर दी। हालांकि, इस मामले में दुल्हन और दूल्हे पक्ष से किसी का बयान नहीं आया है। फिलहाल पुलिस इस सनसनीखेज मामले की जांच में जुट गई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE