BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2025, 3:42 pm
KHABAR : आई स्पेशलिस्ट डॉ अनुराग श्रीवास्तव का निधन, बैंडमिंटन खेलते समय अचानक कुर्सी पर बैठे, सांसें रूकीं; सीपीआर से भी नहीं पड़ा फर्क, हैरत में साथी, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग श्रीवास्तव (64) का सोमवार को निधन हो गया। सुबह बैडमिंटन खेलते समय उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई, साथी डॉक्टर्स ने सीआरपी दिया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अचानक हुई उनकी मौत से साथी डॉक्टर्स भी हैरान हैं।


डॉ श्रीवास्तव की पत्नी स्वीडन में हैं। उन्हें सूचना दी गई है। परिवार की सहमति ने एमवाय हॉस्पिटल में नेत्रदान किया जा रहा है।


डॉ अनुराग बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी थे। रोज की तरह सुबह सयाजी क्लब में गए थे। दो राउण्ड खेले फिर 8 बजे वे कुर्सी पर बैठे और एकदम निढाल हो गए। उनके नजदीकी विक्रम गुप्ते ने बताया कि डॉ श्रीवास्तव को तत्काल सीपीआर दिया गया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा।


मेदांता हॉस्पिटल ले जाने पर वहां उन्हें मृत बताया। माना जा रहा है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई।


पत्नी, बड़े बेटे के साथ स्वीडन में
डॉ श्रीवास्तव की पत्नी डायटिशियन है। बड़े बेटे का स्वीडन में स्टार्टअप है। मां उसके साथ वहीं हैं। छोटा बेटा डॉ. प्रांजल में आर्मी में कैप्टन है और इन दिनों भोपाल में है। तीनों को सूचना दे दी गई है।


परिवार की सहमति से नेत्रदान
साथी विक्रम गुप्ते ने बताया कि उन्हें हार्ट संबंधी कोई तकलीफ नहीं थी। करीब दो-तीन माह पहले स्पाइन की सर्जरी हुई थी लेकिन पूरी तरह स्वस्थ थे। परिवार की सहमति के बाद एमवाय हॉस्पिटल में उनके नेत्र दान किए जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE