नीमच। सर्व साधारण जनता ग्राम धनेरियाकलां स्थित कालोनियों श्री शाक्ति नगर, श्री शाक्ति नगर विस्तार फेस 1 व 2, फेस-3, फेस-4, फेस-5, फेस-6 व द्वारिकापुरी, द्वारिकापुरी विस्तार कालोनी, गोकुल धाम, गोकुल धाम विस्तार, गायत्री नगर, गोपी कॉलोनी, रिटायर्ड कॉलोनी, गणपति नगर, विजय सिंह अहीर कॉलोनी, अमर कॉलोनी, राम अवतार कालोनी, गुमाश्ता नगर में निवासरत भूखण्ड धारकों, की आधार से खसरा लिंक करने की शासन की महत्वपूर्ण योजना अंतर्गत. ईकेवायसी हेतु विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 04.03.2025 मंगलवार को धनेरिया कलां रोड पर (गोकुलधाम विस्तार कॉलोनी में) प्रातः 11.30 बजे से शाम 3.30 बजे तक किया जाएगा।
उक्त कॉलोनियों में निवासरत सभी भूखण्ड धारकों से आग्रह है कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का उक्त शिविर में भूमि संबंधी दस्तावेज/खसरा नकल, आधार व आधार से लिंक मोबाईल साथ लेकर उक्त शिविर में उपस्थित होकर लाभ लेंवे। उक्त दस्तावेजों के साथ केम्प में उपस्थित होकर ईकेवायसी करवाये उक्त कार्य पूर्णतः निःशुल्क एवं अनिवार्य है। उक्त शिविर में पटवारी व नायब तहसीलदार नीमच नगर भी उपस्थित रहेंगे।