शाजापुर। आजाद चौक में अज्ञात व्यक्तियो ने घड़ी व्यापारी के साथ मारपीट की। व्यापारी ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने उनसे पैसे की मांग की और जब मैने मना किया तो उसने मारपीट करना शुरू कर दिया। वहीं दुकान में भी तोड़फोड़ की।
जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब की है। जब घड़ी व्यापारी योगेश छबलानी अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। तभी एक व्यक्ति आया और कहने लगा मैने आपकी दुकान पर रकम रखी हुई थी उसे दे दो। जब व्यापारी ने मना किया तो उसने मारपीट करना शुरू कर दी। साथ ही दुकान में भी तोड़फोड़ कर दी। जिसकी सूचना व्यापारी द्वारा पुलिस को दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने भी घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। इधर घटनास्थल पर भी लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना से शहरवासियों में आक्रोश है।