मंदसौर। साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल सहित सभी जिलाधिकारी मौजूद थे। अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि 8 मार्च महिला दिवस के दिन कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए आवश्यक तैयारी करें। सभी विभाग सिविल न्यायालय के प्रकरणों के जवाब समय सीमा में प्रस्तुत करें। भूमि आवंटन के ऐसे प्रकरण जिनमें विभागों की भूमि आबंटित हो चुकी है, विभाग उक्त भूमि का उपयोग करे। अगर विभाग के उपयोग की नहीं है तो जानकारी दे, जिससे उक्त भूमि अन्य विभागों का आवंटित की जा सके। अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को लंबित न रखें। ऐसे जितने भी प्रकरण हैं उनका तुरंत निराकरण करें तथा अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करें।