मंदसौर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन संजय दिक्षित द्वारा बताया गया कि सभी पूर्व सैनिकों, वीरनारियों, विधवाओं और आश्रितों को सूचित किया जाता है कि सैनिक कल्याण के लिए एजेंडा, पॉइंट, सुझाव, समस्याएं (जिनका कलेक्टर के स्तर पर निराकरण लायक हो) को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में 15 मार्च तक लिखित में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर, पोस्ट या ईमेल करके पहुंचा सकते है। ताकि निराकरण हेतु उन्हे जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की तिमाही बैठक की कार्यवाही में सम्मिलित किया जा सकें।