BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2025, 3:54 pm
BIG REPORT : मंत्रालय के अंदर हनुमान चालीसा, कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा, सुंदरकांड का पाठ कर जताया विरोध, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मंत्रालय के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही सुंदरकांड का पाठ कर विरोध जताया।


मंत्रालय के सरकारी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को मंत्रालय के गेट नंबर एक के पास अधिकारी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारी मंत्रालय के अंदर सुंदरकांड की किताब लेकर पहुंचे और मंदिर में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कर विरोध जताया। कर्मचारियों की पदोन्नति, समयमान वेतनमान के साथ उच्च पदनाम, सचिवालय भत्ता, चिकित्सा बीमा आउटसोर्स समेत कई मांगें है।


बताया गया कि 9 वर्ष से पदोन्नति बंद है। इसे शुरू करने और चौथा समयमान वेतनमान देने की मांग है। साथ ही सचिवालय भत्ते का पुनरीक्षण, लंबित महंगाई भत्ता, लंबित चिकित्सा बीमा योजना, ग्रेड पे 2400, सीपीसीटी उत्तीर्ण न होने पर अनुकंपा नियुक्ति, कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द न हो, विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित करने, स्थानीय कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने और 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारी को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग है।


आपका बता दें कि कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण का लाभ पिछले 9 साल से नहीं मिला है। वे कई बार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों ने मोर्चा खोला है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE