BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2025, 4:13 pm
KHABAR : पार्षद कालरा जाति प्रमाणपत्र केस में 17 मार्च को सुनवाई, छानबीन समिति का कलेक्टर ऑफिस में दस्तावेज होने से इनकार, हाईकोर्ट ने निर्णय लेने दिया अंतिम अवसर, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के जाति प्रमाणपत्र के मामले में सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें छानबीन समिति की ओर से बताया गया कि उनके जाति संबंधी प्रमाणपत्र कलेक्टोरेट में नहीं मिले हैं। इस बीच समिति अध्यक्ष अजीत केसरी भी 28 को सेवानिवृत हो गए। अभी नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई है। इसके चलते कोर्ट ने 17 मार्च तक निर्णय लेने का अंतिम अवसर दिया है।


4 फरवरी को अजीत केसरी (प्रमुख सचिव पिछड़ा और अल्पसंख्यक विभाग), सौरभ कुमार सुमन (पिछड़ा और अल्पसंख्यक विभाग कमिश्नर, घनश्याम धनगर (एसडीएम जूनी इंदौर) ,वार्ड 65 के भाजपा पार्षद कमलेश कालरा सहित अन्य को हाई कोर्ट की अवमानना के मामले में 5 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी किया गया था।


दो दिन बाद सभी ने कोर्ट से माफी मांगते हुए 1 हफ्ते में निर्णय लेने की गुहार लगाते हुए वारंट वापस लेने के लिए अर्जी लगाई थी। इस पर कोर्ट ने 17 फरवरी तक की मोहलत दी थी। 17 फरवरी को फिर कुछ दिन की मोहलत मांगी गई तो कोर्ट ने 3 मार्च को सुनवाई तय की।


आज सुनवाई में समिति की ओर से स्पष्ट किया गया कि कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त पत्र के मुताबिक कमलेश कालरा के जाति से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। समिति अध्यक्ष अजीत केसरी 28 को सेवानिवृत हो गए हैं, इसलिए निर्णय नहीं लिया जा सका। इसके लिए अंतिम अवसर प्रदान किया जाए। नए अध्यक्ष एक-दो दिनों में चार्ज ले लेंगे। इस पर कोर्ट ने अंतिम अवसर देते हुए अगली तारीख 17 मार्च रखी है।


दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुनील यादव की याचिका पर वारंट जारी हुआ था। कालरा पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र से पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड से चुनाव लड़ने की शिकायत है। याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट मनीष यादव और करण बैरागी ने तर्क रखे कि कोर्ट के आदेश के 6 माह बाद भी पार्षद कालरा के जाति प्रमाण पत्र की जांच में जानबूझकर विलंब किया जा रहा है। इसमें छानबीन समिति लंबे समय से जांच कर रही है लेकिन सारे तथ्य आ जाने के बाद भी निर्णय नहीं कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE