BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2025, 4:54 pm
BIG REPORT : गड़ा धन निकालने के लिए कब्र से चुराए शव, महाशिवरात्रि पर काला जादू करने ले गए थे, उज्जैन, राजस्थान के तीन आरोपी पकड़ाए, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। खाचरोद में कब्र से लाश गायब होने के मामले में, शवों को तांत्रिक क्रिया के लिए निकालने की बात सामने आई है। पुलिस को जांच में पता चला है कि तांत्रिक और उसके साथियों ने काला जादू करके गड़ा धन निकालने व के लिए महाशिवरात्रि की रात जमीन से युवक की लाश निकाली थी। यही शव पुलिस को एक कुएं से मिला।


खाचरोद थाना की चांपाखेड़ा पुलिस चौकी के गांव डोडिया में 26 फरवरी की सुबह लोगो को पता चला कि कब्र से लाश गायब है। वहां पर कुछ पूजा व अन्य सामान रखा हुआ था।


सीसीटीवी कैमरे में पकड़ाए आरोपी
पुलिस को पास ही मस्जिद के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दो लोग पता पूछते हुए दिखाई दिए। पता लगा कि गांव डोडिया का ही कचरु चंद्रवंशी ने शिवरात्रि के एक दिन पहले मंगलवार को अपने घर कुछ तांत्रिकों को बुलाया था। ग्रामीण ने इन्हीं लोगों को कचरु के घर का पता पूछते हुए देखा था। इसके बाद उसी रात को कब्रिस्तान से शव गायब हो गया।


एसडीओपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि सुबह कब्रिस्तान में कब्र पर गड्ढे खुदे दिखाई देने के बाद शव के गायब होने की खबर से गांव में हडकंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में डोंडिया गांव से एक ओर दो युवक राजस्थान बांसवाड़ा के शामिल होने का पता चलने के बाद मानव कंकाल के साथ छेड़छाड़ सहित 329/2 व 301 में एफआईआर दर्ज की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE