शाजापुर। आज दिनांक 4 मार्च को भारतीय किसान संघ का 46 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम शाजापुर जिले की कृषि उपज मंडी में किसान भवन में मनाया गया, जिसमें सर्वप्रथम संगठन के आराध्य देव भगवान श्री बलराम जी का दीप प्रचलित कर पूजा अर्चना कर जय घोष के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया जिसमें तहसील मंत्री ज्ञान सिंह गुर्जर द्वारा संचालन किया गया इसमें जिले एवं तहसील के आए कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया तत्पश्चात जिले से आए जिला मंत्री मुकेश पाटीदार ने संगठन की स्थापना दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय किसान संघ स्थापना 4 मार्च 1979 को राजस्थान कोटा शहर में राष्ट्रीय ऋषि सीधे दांतोपंत जी ठेगड़ी जी के मार्गदर्शन में हुई जिसमें उन्होंने संगठन को परिभाषित करते हुए बताया गया था की भारतीय किसान संघ किसानों का किसानों के लिए किसानों के द्वारा चलाया जाने वाला भारत का एकमात्र गैर राजनीतिक एवं राष्ट्रवादी संगठन है जो संपूर्ण भारतवर्ष में सभी जिलों ग्राम में किसानों का अपने अधिकार के प्रति जागृत करने का कार्य करता है संगठन का मूल आधार पारिवारिक भावना के साथ किसानों का उत्थान राष्ट्र का उत्थान मानकर संगठनात्मक रचनात्मक एवं आंदोलनत्मक अयामो के साथ संगठन को चलाया जाता है संगठन मैं रीति नीति के साथ आगामी 15 मार्च तक 360 गांव समिति में स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जाएगा उसे दिन गांव में समिति नहीं है वहां 11 सदस्य की समिति बनाकर उन गांव में भी स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जाएगा।
तहसील अध्यक्ष सतनारायण पाटीदार ने कहा कि जब तक किसान एकजुट होकर अपने अधिकारों एवं समस्याओं के प्रति जागरूक होकर एक जुटता के साथ में संगठित नहीं होगा तब तक शोषण होता रहेगा किसान एवं कार्यकर्ताओं को चाहिए कि भारतीय किसान संघ की रीति नीति के अनुसार सभी ग्राम समिति15 मार्च तक स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाए जाएगा स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला तहसील एवं ग्राम समिति के अध्यक्ष मंत्री एवं किसान कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे जिसमें पूरनलाल जी शर्मा पूर्व संगठन मंत्री मध्य भारत प्रांत जिला सदस्य अनिल पाटीदार जिला मीडिया प्रभारी भारत की नाहर तहसील नगर अध्यक्ष जितेन जी पाटीदार जी तहसील उपाध्यक्ष गजराज सिंह जी दिनेश मंडलोई सर मीडिया प्रभारी कमल कराड़ा सदस्य हिम्मत सिंह मंत्री प्रवीण मंडलोई तहसील कार्यालय मंत्री राजेश पाटीदार सदस्य देवनारायण जी पाटीदार उकारसिग सिंह जी गुर्जर अमृतलाल जी गुर्जर सुभाष पाटीदार मेवासा भगवान सिंह जी ददानिया अजय मंडलोई सुभाष पाटीदार भारत सिंह कराड़ा सदस्य लोकेश पाटीदार अंतर सिंह राजपूत अमृत लाल जी लुहारवास होकम पाटीदार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। जानकारी तहसील मंत्री ज्ञान सिंह गुजर द्वारा दी गई।