BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2025, 5:18 pm
BIG NEWS : कलेक्टर ने मिलने से किया इनकार, चक्काजाम की चेतावनी के साथ कार्यालय के सामने बैठे धरने पर तब पहुंचे कलेक्टर और आदिवासियों की सुनी समस्याएं, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। जिले के धुलकोट तहसील के 40 गांवों के 500 से अधिक आदिवासी किसान अपनी समस्याओं को लेकर आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कलेक्टर से मिलने की मांग को लेकर तेज धूप में करीब 2 घंटे तक बैठे रहे। कलेक्टर ने मिलने से इनकार किया तो आदिवासी अपनी जिद पर अड़े रहे और चेतावनी दी कि आधे घंटे में कलेक्टर नहीं आये तो नेशनल हाइवे पर चक्का जाम किया जाएगा। इस चेतावनी के बाद कलेक्टर आदिवासियों से मिले और उनकी समस्या सुन जल्द हल करने का आश्वासन दिया है।

 

दरअसल बुरहानपुर जिले के धुलकोट तहसील क्षेत्र सैकड़ों आदिवासी किसान पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। कलेक्टर हर्ष सिंह ने मिलने से इनकार कर दिया जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा। इन लोगों की मांग है कि गांव के सुक्ता नदी पर डेम निर्माण किया जाए, जिससे आसपास के करीब 40 गांवों के किसान लाभान्वित होंगे। डेम निर्माण की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी घोषणा की है। इसे लेकर पूर्व में सर्वे भी हो चुका है। कई लोगों को मुआवजा भी मिल चुका है किंतु काम शुरू नहीं हो पाया है। अभी से पानी की किल्लत को देखते हुए आदिवासी किसान चितिंत है कि गर्मी में क्या होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE