नीमच। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव को विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के रूप में मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम युवाओं को वर्ष 2047 के विकसित भारत के दृष्टिकोण में योगदान देने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
इस प्रतियोगिता के लिए श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच को जिला का नोडल बनाया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनके डबकरा एवं नोडल एवं रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका ढलवानी ने बताया कि जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में नीमच एवं मंदसौर जिले के 18 से 25 वर्ष के आयु के युवा भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन नोडल महाविद्यालय श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच के तत्वाधान में किया जाएगा।
प्रतियोगिता प्रक्रिया
1. पंजीकरण
प्रतिभागी MY BHARAT PORTAL पर प्रोफाइल बनाकर ‘APPLY NOW’ बटन पर क्लिक करें।
2. वीडियो सबमिशन- प्रोफाइल पूरा करने के बाद आपके लिए “विकसित भारत का क्या आशय है?” विषय पर 1 मिनट का वीडियो अपलोड करना अनिवार्य होगा l
3. चयन प्रक्रिया-
● अपलोड किए गए वीडियो में से 150 उत्कृष्ट वीडियो को चयनित किया जाएगा।
● इन 150 चयनीत प्रतिभागियों को नोडल महाविद्यालय श्री सीताराम जाजू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच महाविद्यालय में “एक राष्ट्र एक चुनाव” विषय पर विचार रखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
● इन 150 प्रतिभागियों में से राज्य स्तर के लिए शीर्ष 10 युवा चुने जाएंगे।
● राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को दिल्ली में आयोजित विजन पार्लियामेंट में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
महत्वपूर्ण तिथि-
● ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि- 9 मार्च 2025 रात 11:59 बजे तक
● जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट की दिनांक - 15 मार्च 2025 प्रातः 10:00 बजे से
विशेष अवसर
● चयनित प्रतिभागियों को राज्य विधानसभा एवं संसद स्तर पर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा।
● राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं को माननीय मंत्री गण एवं विशेषज्ञों के समक्ष अपने दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। युवाओं से अपील की जाती है कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग ले और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
आयोजन समिति की सदस्य डॉक्टर साधना सेवक ने अवगत कराया कि आगामी जानकारी आज दिनांक 4 मार्च 2025 को सा भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के सचिव के साथ आयोजित की जाएगी। जिसकी सूचना पृथक से प्रसारित की जाएगी।