BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2025, 5:48 pm
KHABAR : महाकाल के दर पर पहुंची हर्षा रिछारिया, भगवान महाकालेश्वर की भक्ति में दिखी लीन, कहा- दर्शन से मिली पॉजिटिव एनर्जी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर्षा रिछारिया अब भगवान महाकाल की शरण में पहुंची है। जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ओम् नमः शिवाय का जाप किया। हर्षा रिछारिया बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखीं। रिछारिया ने कहा कि दर्शन से पॉजिटिव एनर्जी मिली है।


प्रयागराज महाकुंभ से मिली प्रसिद्धि के बाद हर्षा रिछारिया मंगलवार को उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचीं। जहां वे भस्म आरती में शामिल हुई और करीब 2 घंटे तक नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान लगाया।


महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंची थी। उन्होंने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए। साथ ही मस्तक पर तिलक लगवाकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।


दर्शन से मिली पॉजिटिव एनर्जी- हर्षा रिछारिया
महाकाल मंदिर के दर्शन के बाद हर्षा रिछारिया ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जैसा सुना था उससे भी अधिक अनुभव भस्म आरती में हुआ है। मैं यह नहीं बता सकती कि बाबा महाकाल के दरबार से मुझे कितनी पॉजिटिव एनर्जी प्राप्त हुई है।


बाबा महाकाल से की ये कामना
हर्षा रिछारिया ने कहा कि मैं बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हूं और समय मिलते ही यहां दर्शन करने आती रहती हूं। प्रयागराज महाकुंभ में मुझे बहुत प्रसिद्धि मिली है। भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद सदा मुझ पर बना रहे और उनकी पॉजिटिव एनर्जी मुझे मिलती रहे। ऐसी कामना मैंने बाबा महाकाल से की है।


कौन है हर्षा रिछारिया
हर्षा रिछारिया का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ। उनका परिवार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहता है। वहीं हर्षा उत्तराखंड के हरिद्वार में रहती हैं। हर्षा रिछारिया ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अहमदाबाद से योगा का स्पेशल कोर्स कर रखा है। वे पीले वस्त्र पहनती हैं, रुद्राक्ष की माला धारण करती हैं और माथे पर तिलक लगाती हैं। हर्षा आध्यात्म से पहले स्टेज एंकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रही हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक में उनके काफी फॉलोअर्स हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE