मनासा। मंगलवार दोपहर 2.30 बजे करीब मनासा-रामपुरा रोड पर मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने अचानक रामपुरा पुलिस की गाड़ी असंतुलित होकर पलटी खा गई, जिसमें रामपुरा थाना प्रभारी राधेश्याम डांगी सहित अन्य पुलिसकर्मी सवार थे। हालांकि घटना में सभी को हल्की चोटे आई है, लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया।
बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को बचाने के चक्कर में थाना मोबाइल बोलेरो गाड़ी का टायर डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे असंतुलित होकर पलटी खा गई। सूचना मिलते ही स्थानीय मनासा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं मनासा पुलिस ने रोड पर लगे जाम को खुलवाया। सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं कोई जनहानि नहीं हुई।